कितने भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए 10000+ रन? देखें पूरी लिस्ट

अमर उजाला

Sat, 16 August 2025

Image Credit : ANI

1987 में सुनील गावस्कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। तब से 13 अन्य भारतीयों ने भी यह उपलब्धि हासिल की है 

Image Credit : PTI

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 'क्रिकेट का भगवान' सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 34,357 रन बनाकर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Image Credit : ANI

इसके बाद नंबर आधुनिक युग के रन मशीन विराट कोहली का नाम आता है। उन्हंने अब तक कुल 27,599 रन बनाए और वनडे में भारतीय बल्लेबाजी की धुरी बने हुए हैं।

Image Credit : ANI

राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,064 रन बनाए।  रोहित शर्मा 19,700 रन के साथ चौथे, जबकि सौरव गांगुली 18,433 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं

Image Credit : ANI

भारत के दो बड़े मैच विनर्स, धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,092 रन बनाए, वहीं विस्फोटक सहवाग ने 16,892 रन बनाए और टीम को कई मैचों में जीत दिलाई

Image Credit : ANI

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में
सबसे ज्यादा रन वाले भारतीय

खिलाड़ी  अंतरराष्ट्रीय रन
सचिन तेंदुलकर 34,357
विराट कोहली 27,599
राहुल द्रविड़ 24,064
रोहित शर्मा 19,700
सौरव गांगुली 18,433
महेन्द्र सिंह धोनी 17,092
वीरेंद्र सहवाग 16,892
मोहम्मद अजहरुद्दीन 15,593
सुनील गावस्कर 13,214
युवराज सिंह 11,686
वीवीएस लक्ष्मण 11,119
शिखर धवन 10,867
दिलीप वेंगसरकर 10,376
गौतम गंभीर 10,324

Image Credit :

गिल ने जीता दिल...55 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय

BCCI
Read Now