अमर उजाला
Wed, 12 June 2024
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बुधवार को नामीबिया को हराकर सुपर आठ में पहुंच गई। नामीबिया को 72 रन पर समेटने के बाद कंगारुओं ने 5.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
इस जीत में ट्रेविस हेड ने 17 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान मिचेल मार्श नौ गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड को भी शिकस्त दी थी। उस मैच को भारत के दिग्गज स्पिनर 37 साल के रविचंद्रन अश्विन ने अपनी दोनों बेटियों आद्या और अखीरा के साथ देखा था
इस पर आद्या कहती हैं- मैं जब मैच देख रही थी तो वहां लिखा था हेड टु हेड। मुझे समझ नहीं आया ऑस्ट्रेलियाई टीम में कितने हेड हैं?
इस पर अश्विन हंसते हुए कहते हैं- क्या लगता है कितने हेड हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम में? आद्या जवाब देती हैं- बहुत सारे, जबकि अखीरा कहती हैं- 11 हेड हैं
इस पर अश्विन हंसने लगते हैं। आद्या बाद में कहती हैं- मुझे लगता है कि कंगारू टीम में सिर्फ एक हेड हैं।
फिर पीछे से अखीरा की आवाज आती है। वह कहती हैं- मुझे लगता है 11 से ज्यादा हेड्स हैं उस टीम में
यह वीडियो बच्चों की मासूमियत पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अश्विन फिलहाल परिवार के साथ यूरोप दौरे पर हैं
टी20 विश्व कप के बीच इस भारतीय ऑलराउंडर की हुई सर्जरी, खुद शेयर की फोटो