ऑस्ट्रेलिया में कितने 'हेड'? अश्विन की बेटी हुई कनफ्यूज, देखें मजेदार वीडियो

अमर उजाला

Wed, 12 June 2024

Image Credit : Ashwin Twitter/X

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बुधवार को नामीबिया को हराकर सुपर आठ में पहुंच गई। नामीबिया को 72 रन पर समेटने के बाद कंगारुओं ने 5.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया

Image Credit : ICC/ODI World Cup 2024/Cricket.com.au

इस जीत में ट्रेविस हेड ने 17 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान मिचेल मार्श नौ गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे

Image Credit : IPL

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड को भी शिकस्त दी थी। उस मैच को भारत के दिग्गज स्पिनर 37 साल के रविचंद्रन अश्विन ने अपनी दोनों बेटियों आद्या और अखीरा के साथ देखा था

Image Credit : Ashwin Twitter/X
अब अश्विन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह आद्या के कनफ्यूजन को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। अश्विन ने आद्या से कहा- तुम्हें ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच को लेकर क्या कनफ्यूजन था बताओ
Image Credit : Ashwin Twitter/X

इस पर आद्या कहती हैं- मैं जब मैच देख रही थी तो वहां लिखा था हेड टु हेड। मुझे समझ नहीं आया ऑस्ट्रेलियाई टीम में कितने हेड हैं?

Image Credit : Ashwin Twitter/X

इस पर अश्विन हंसते हुए कहते हैं- क्या लगता है कितने हेड हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम में? आद्या जवाब देती हैं- बहुत सारे, जबकि अखीरा कहती हैं- 11 हेड हैं

Image Credit : Ashwin Twitter/X

इस पर अश्विन हंसने लगते हैं। आद्या बाद में कहती हैं- मुझे लगता है कि कंगारू टीम में सिर्फ एक हेड हैं।

Image Credit : Ashwin Twitter/X

फिर पीछे से अखीरा की आवाज आती है। वह कहती हैं- मुझे लगता है 11 से ज्यादा हेड्स हैं उस टीम में

Image Credit : Ashwin Twitter/X

यह वीडियो बच्चों की मासूमियत पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अश्विन फिलहाल परिवार के साथ यूरोप दौरे पर हैं

Image Credit : Ashwin Twitter/X

टी20 विश्व कप के बीच इस भारतीय ऑलराउंडर की हुई सर्जरी, खुद शेयर की फोटो

PTI
Read Now