2004 से अब तक किन क्रिकेटर्स को मिला पद्म श्री सम्मान, जानिए

अमर उजाला

Sun, 26 January 2025

Image Credit : BCCI
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।
Image Credit : BCCI
इसमें खेल जगत के दिग्गजों के नाम का भी एलान किया गया है।
Image Credit : BCCI
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
Image Credit : bcci-hi
भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। 
Image Credit : BCCI
अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया।
Image Credit : BCCI
106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं।
Image Credit : instagram.com/rashwin99/
अश्विन को मिलाकर यह सम्मान क्रिकेट जगत के 40 सितारों को मिल चुका है।
Image Credit : instagram.com/rashwin99
2004 से लेकर अब तक जिन्हें यह सम्मान मिला है उनमें राहुल द्रविड (2004), सौरव गांगुली (2004), अनिल कुंबले (2005), महेंद्र सिंह धोनी (2009), हरभजन सिंह (2009), वीरेंद्र सहवाग (2010), वीवीएस लक्ष्मण (2011), झूलन गोस्वामी (2012), युवराज सिंह (2014), मिताली राज (2015), विराट कोहली (2017), गौतम गंभीर (2019), जहीर खान (2020), गुरुचरन सिंह (2023) शामिल हैं।
Image Credit : BCCI

बूम-बूम बुमराह...से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में पहुंचे तेज गेंदबाज

x
Read Now