अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
टी-20 प्रारूप में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ पारी में शामिल रहे अनूठे शॉट उनके जेहन में हमेशा रहते हैं
सूर्या ने कहा कि इन शॉट्स को मैदान पर खेलने से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान इनका जमकर अभ्यास करते हैं
सूर्यकुमार ने 19 गेंदों में 52 रन की पारी के दौरान चार छक्के और पांच चौके लगाए। उनकी पारी से मुंबई इंडियंस ने आरसीबी का 197 रन का लक्ष्य 15.3 ओवरों में हासिल कर लिया
अपने पसंदीदा शॉट के बारे में उन्होंने कहा कि प्वाइंट के ऊपर से हवाई शॉट उनका पसंदीदा है।
स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद सूर्यकुमार दूसरा ही मैच खेल रहे थे।
उन्होंने कहा कि चोट के दौरान वह शारीरिक रूप से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे लेकिन मानसिक रूप से टीम के साथ थे।
तस्वीर में छिपी है एक बिल्ली? खोजो तो जानें