अमर उजाला
Sat, 24 August 2024
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने वनलाइनर्स के लिए क्रिकेट जगत में मशहूर हैं
उनकी अधूरी बातों की चर्चाएं चारों तरफ होती हैं। कहा जाता है कि रोहित न सिर्फ अपना सामान रखकर भूल जाते हैं
इसके अलावा वह कई बार यह भी भूल जाते हैं कि आगे क्या बोलना है?
उन्हें अक्सर मैदान के अंदर और बाहर ये-वो बोलते सुना जाता है
इस पर अब श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया है कि वह कैसे रोहित की अधूरी बातों को समझते हैं
अय्यर ने कहा- रोहित भाई मैदान में ये-वो, इसको-उसको बोलते हैं। ये हमारे लिए खाली जगह भरने जैसा है। हम बस कल्पना करते हैं कि वह उस समय किसका जिक्र कर रहे होंगे
रोहित शर्मा ने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने भारत को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाकर इतिहास रचा था
निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ पारी से इस मामले में सूर्यकुमार और बटलर को पीछे छोड़ा