अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाज
इस सूची में शीर्ष पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल शामिल हैं जिन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे। गेल के बल्ले से इस दौरान 13 चौके और 17 छक्के निकले थे
दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैकुलम का नाम है जिन्होंने आईपीएल के पहले ही मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 2008 में 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन की पारी खेली थी। मैकुलम ने इस दौरान 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे
सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में 88 गेंदों पर 14 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 141 रन बनाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। अभिषेक इस लिस्ट में शीर्ष पांच में शामिल एकमात्र भारतीय हैं
क्विंटन डिकॉक ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ 2022 में नाबाद 140 रन बनाए थे और वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2015 में 82 गेंदों पर नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी
आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने वाले ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा