अमर उजाला
Mon, 24 June 2024
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली
रोहित इस मैच में शानदार फॉर्म में दिख रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन स्टार्क ने बोल्ड कर भारतीय कप्तान की पारी का अंत किया
रोहित भले ही शतक बनाने से चूक गए, लेकिन यह उनका टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर है
भारत के लिए टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सुरैश रैना के नाम है जिन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए थे
रैना के बाद रोहित ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वोच्च निजी स्कोर बनाया है
भारत के लिए इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाए थे और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं
रोहित इसके अलावा कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप में सर्वोच्च निजी स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं
टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने भारत के खिलाफ 2010 में 98 रन बनाए थे
सिर्फ जीनियस ही 7 सेकेंड के अंदर तस्वीर में खोज सकते हैं बिल्ली