अमर उजाला
Fri, 18 August 2023
प्रोफेशनल क्रिकेट में 'सबसे भारी भरकम' खिलाड़ी कहे जाने वाले रहकीम कॉर्नवाल जब भी मैदान पर आते हैं तो अक्सर फैंस का ध्यान खींच लेते हैं
कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2023 में बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलते हुए वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने खुद को अजीबोगरीब तरीके से रनआउट कराया
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस के लिए कॉर्नवाल और काइल मेयर्स ओपनिंग के लिए उतरे थे
पारी की पहली ही गेंद पर कॉर्नवाल ने शॉर्ट फाइन लेग पर शॉट खेला और एक रन लेने के लिए भागे, लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड तक पहुंचने से पहले ही रन आउट हो गए
This browser does not support the video element.
डायरेक्ट थ्रो पर वह रन आउट हुए, लेकिन कॉर्नवाल ने क्रीज तक पहुंचने या डाइव लगाने की कोशिश भी नहीं की। वह पैदल चलकर नॉन स्ट्राइकर एंड तक जा रहे थे
This browser does not support the video element.
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस मामले पर कॉर्नवाल का मजाक उड़ाया है। उन्हेंने कहा कि यह रन आउट नहीं बल्कि वॉक आउट है
कॉर्नवाल अक्सर अपने वजन के कारण फैंस के बीच बहस का विषय बन जाते हैं। कई क्रिकेट पंडितों ने उन्हें फिटनेस हासिल करने की सलाह दी है
कॉर्नवाल अक्सर अपने वजन के कारण फैंस के बीच बहस का विषय बन जाते हैं। कई क्रिकेट पंडितों ने उन्हें फिटनेस हासिल करने की सलाह दी है
इस पर कॉर्नवाल का कहना है- मैं अपने शरीर की संरचना नहीं बदल सकता। हर कोई छोटा या पतला नहीं होगा। मैं बस इतना कर सकता हूं कि मैदान पर जाऊं और अपना टैलेंट दिखाऊं
कॉर्नवाल ने कहा- इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेरा वजन ज्यादा है, लेकिन मुझे काम करना होगा। मैं आलसी नहीं हूं। मैं अपनी फिटनेस पर बहुत समय बिताता हूं। ठीक से खाने की कोशिश करता हूं।
लूसिया किंग्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच मैच की बात करें तो 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉर्नवाल की टीम 147 रन ही बना सकी
टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए कुछ शानदार गेंदबाजी करने वाले कॉर्नवाल ने इस मैच में गेंदबाजी नहीं की और बल्ले से भी उनका योगदान खाली रहा
रात में इस समय सबसे ज्यादा कांटते हैं सांप