अमर उजाला
Sun, 17 November 2024
रिकी पोंटिंग और भारतीय कोच गौतम गंभीर के बीच द्वंद्व के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने गंभीर पर निशाना साधा है
पेन ने कहा कि गौतम गंभीर की कोचिंग की शैली भारतीय टीम के लिए शायद अच्छी नहीं हो और अगर वे 22 नवंबर से पर्थ टेस्ट में मजबूत शुरुआत करने में विफल रहते हैं तो आगे का लंबा सत्र उनके लिए मुश्किल हो सकता है।
पेन ने 'एसईएन रेडियो' पर कहा, 'यहां उनकी पिछली दो सीरीज में मिली जीत में उनके कोच रवि शास्त्री थे जो शानदार थे। उन्होंने टीम के इर्द गिर्द शानदार माहौल बनाया था, खिलाड़ियों में ऊर्जा थी, वे जुनून के साथ खेले।
पेन ने कहा, 'उन्होंने उन्हें सपने दिखाए और हल्के-फुल्के आनंददायी तरीके से उन्हें प्रेरित किया। अब भारत के पास नया कोच है जो काफी तुनकमिजाज हैं, वह हालांकि काफी प्रतिस्पर्धी हैं।'
पेन ने कहा, 'कहने का मतलब यह नहीं है कि यह अच्छी बात नहीं है और कोचिंग का अच्छा तरीका नहीं है। बल्कि मेरी चिंता यह है कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उपयुक्त नहीं है।'
पेन ने कहा, 'अगर आपका कोच एक साधारण सवाल पूछे जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले भड़क जाता है। और अगर पर्थ में भारत की अच्छी शुरूआत नहीं होती है तो गौतम गंभीर के लिए आगे का सफर मुश्किल हो सकता है।'
पेन से पहले कोहली को लेकर पोंटिंग और गंभीर के बीच बहस हुई थी। गंभीर ने पोंटिंग को भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंता करने के लिए नहीं कहा था। पोंटिंग ने इसके बाद गंभीर को काफी चिड़चिड़े स्वभाव वाला व्यक्ति कहा था।
रोहित के दूसरी बार पिता बनने पर तिलक-SKY और सैमसन के मजेदार रिएक्शंस