हसरंगा T20I में दूसरे सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट

अमर उजाला

Tue, 20 February 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे श्रीलंकाई बन गए

Image Credit : सोशल मीडिया

हसरंगा कुल मिलाकर 100T20I विकेट लेने वाले 11वें खिलाड़ी हैं और लसिथ मलिंगा के बाद दूसरे श्रीलंकाई गेंदबाज हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हसरंगा श्रीलंकाई T20I टीम के कप्तान हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दांबुला में दूसरे मैच के दौरान उपलब्धि हासिल की

Image Credit : सोशल मीडिया

हसरंगा ने 2019 में डेब्यू के बाद से पुरुषों के T20I में किसी भी अन्य गेंदबाज की तुलना में अधिक विकेट लिए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मलिंगा एकमात्र अन्य श्रीलंकाई गेंदबाज थे जिन्होंने 100 से अधिक विकेट लिए। मलिंगा अपने 76वें 100 विकेट पूरे किए थे,  जबकि हसरंगा ने अपने 63वें मैच में ऐसा किया

Image Credit : सोशल मीडिया

वह सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वह केवल राशिद खान से पीछे हैं, जिन्होंने 2021 में 53 मैचों में ऐसा किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

हसरंगा ने सोमवार को दांबुला में चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए और अब उनके नाम 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 101 विकेट हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Image Credit : सोशल मीडिया

T20I में 100+ विकेट
लेने वाले गेंदबाज

  • टिम साउदी: 157 विकेट
  • शाकिब अल हसन: 140 विकेट
  • ईश सोढ़ी: 132 विकेट
  • राशिद खान: 130 विकेट
  • लसिथ मलिंगा: 107 विकेट
  • आदिल रशीद: 107 विकेट
  • मिचेल सैंटनर: 106 विकेट
  • मुस्तफिजुर रहमान: 105 विकेट
  • शादाब खान: 104 विकेट
  • मार्क अडेयर: 102 विकेट
  • वानिंदु हसरंगा: 101 विकेट

Image Credit : twitter

कार से सफर के दौरान एसी चलाने से होता है फायदा या होगा नुकसान, जानें डिटेल

istock
Read Now