अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है
इस मैच के लिए टॉस से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा और बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वनडे डेब्यू की कैप सौंपी गई
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी को, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हर्षित ने कैप सौंपी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच से पहले हर्षित और यशस्वी को डेब्यू कैप सौंपने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर भी नजर आ रहे हैं
कप्तान रोहित ने टॉस के बाद बताया कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि उनके घुटने में चोट है
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 14,000 रन के करीब थे। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए 94 रन की जरूरत थी, लेकिन स्टार बल्लेबाज को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा
उल्लू की तरह तेज हैं नजरें तो तस्वीर में खोजकर दिखाएं एक गिलहरी