हैरी ब्रूक ने लगाया टेस्ट का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक, सहवाग सबसे आगे

अमर उजाला

Thu, 10 October 2024

Image Credit : ECB

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार बल्लेबाजी की

Image Credit : X

ब्रूक ने करियर में पहली बार तिहरा शतक जड़ा और 317 रन बनाए जिससे इंग्लैंड पाकिस्तान पर पहली पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रहा

Image Credit : X

ब्रूक ने महज 310 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया जो टेस्ट में दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक है, उन्होंने इस मामले मेंवैली हामोंड को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1933 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 355 गेंदों पर ऐसा किया था

Image Credit : X

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने 2008 में 278 गेंदों पर ऐसा किया था। ब्रूक इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं

Image Credit : X

ब्रूक ने इस दौरान जो रूट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 454 रनों की साझेदारी की जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए की गई चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है

Image Credit : Screen Grab

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शिकंजा कस लिया है और अपनी पहली पारी सात विकेट पर 823 रन बनाकर घोषित की और 267 रनों की बढ़त ली

Image Credit : Screen Grab

इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान के दूसरी पारी में 152 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी 115 रन पीछे चल रही है

Image Credit : Screen Grab

रतन टाटा के किन विचारों ने जीत लिया था सचिन का दिल? मुलाकात के बाद खुद किया था खुलासा

PTI/Sachin Tendulkar Instagram
Read Now