अमर उजाला
Tue, 21 February 2023
महिला टी20 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप-बी के मैच में उतरते ही हरमनप्रीत ने 150 मैच पूरे कर लिए
हरमन ये मुकाम हासिल करने वाली पुरषों या महिलाओं में पहली खिलाड़ी हैं
पुरुषों में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के ही रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने 148 मैच खेले हैं, उसके बाद PAK के शोएब मलिक (124) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (122) का नंबर आता है
महिलाओं में हरमनप्रीत के बाद न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स हैं, उन्होंने 143 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं
इसके अलावा हरमनप्रीत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन हजार रन भी पूरे किए, आयरलैंड के खिलाफ 13 रन की पारी खेल उन्होंने यह मुकाम हासिल किया
हरमन टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं, ओवरऑल वह चौथी महिला खिलाड़ी हैं
एक्सप्रेस-वे, हाईवे और फ्रीवे में क्या होता है अंतर?