BBL: बिना पैड बैटिंग करने आए हारिस रऊफ, वीडियो वायरल
मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर के बीच बिग बैश लीग (बीबीएल) 2023-24 के मैच में हारिस रऊफ पारी के अंतिम ओवर में टाइम-आउट होने से बचने के लिए बिना पैड के बल्लेबाजी करने उतरे
रऊफ तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मेलबर्न की टीम डेनियल सैम्स द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में तीन गेंदों पर तीन विकेट खो देगी।
ब्यू वेबस्टर और उसामा मीर को सैम्स ने तीसरी और चौथी गेंद पर आउट किया, जबकि मार्क स्टेकेटी पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए
हैरान रऊफ ने पैड के बिना उतरने का फैसला किया क्योंकि उन्हें नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर पोजीशन लेनी थी और मार्क स्टेकेटी गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे।
स्टेकेटी ने भी अपना विकेट भी खो दिया, जिससे मेलबर्न ने चार गेंद पर चार विकेट गंवा दिए
कमेंटेटर ब्रैड हैडिन, ब्रेट ली और मेल जोन्स को विश्वास नहीं हुआ जब उन्होंने रऊफ को बिना पैड के देखा।
This browser does not support the video element.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने उतरी स्टार्स की टीम 172 रन पर आउट हो गई। सिडनी थंडर ने 5 विकेट से मैच जीत लिया
Video: ऋचा घोष ने चतुराई भरी फील्डिंग से दिलाया विकेट