अंबाती रायुडू की टी20 विश्व कप की टीम से हार्दिक-पंत बाहर, मयंक-पराग शामिल

अमर उजाला

Wed, 24 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल के मौजूदा सीजन के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह के अंत में बीसीसीआई चयनकर्ताओं से मिल सकते हैं

Image Credit : PTI

आईसीसी ने भाग लेने वाली टीमों के लिए संभावित स्क्वॉड भेजने की समय सीमा एक मई तय की है

Image Credit : PTI/BCCI

जैसे-जैसे भारत के टी20 विश्व कप 2024 टीम के चयन की समय सीमा नजदीक आ रही है, कई विशेषज्ञों ने इस पर अपने विचार साझा किए हैं

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने भी विश्व कप के लिए अपने 15 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है

Image Credit : twitter

रायुडू ने अपनी 15 सदस्यीय टीम से हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को बाहर किया है। उन्होंने एलएसजी के तूफानी गेंदबाज मयंक यादव और राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग को स्क्वॉड में शामिल किया

Image Credit : IPL/BCCI

मयंक ने इस सीजन तूफानी गति से गेंदबाजी की है और इसके बाद से ही कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें जून में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में खिलाने का समर्थन किया है

Image Credit : IPL

रायुडू ने बल्लेबाजी विभाग में ज्यादा बदलाव नहीं किया है और पहले से शामिल खिलाड़ियों को ही जगह दी है। वहीं, विकेटकीपर को लेकर रायुडू जरूर सख्त दिखे

Image Credit : IPL/BCCI/CricketWorldCup

उन्होंने ऋषभ पंत को बाहर कर अनुभवी दिनेश कार्तिक को विकेटकीपर के तौर पर चुना है। कार्तिक बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं

Image Credit : IPL

गेंदबाजी विभाग में रायुडू ने तीन स्पिनरों और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। रायुडू की T20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम-

Image Credit : PTI

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रियान पराग, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चाहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

Image Credit : BCCI

हिम्मत है तो तस्वीर में छिपा गुलाब खोजकर दिखाएं

Istock
Read Now