'ये लम्हा कभी नहीं भूल सकते....', दो साल पुराने IND vs PAK मैच को याद कर भावुक हुए हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2022 में 23 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं थीं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया था। आखिरी गेंद पर आए नतीजे ने भारतीय प्रशंसकों को कभी न भूलने वाली खुशी दी थी। इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला था। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की यादगार साझेदारी हुई थी। इस मैच को आज दो साल पूरे हो गए हैं। अब हार्दिक पांड्या ने उस लम्हे को याद किया है। बता दें कि, पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने छह विकेट पर 160 रन बनाए और चार विकेट से मैच जीता था। य