अमर उजाला
Wed, 9 October 2024
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को ग्वालियर में पहले टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया।
हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा 26 रन देकर उन्होंने एक विकेट भी लिया।
हार्दिक के प्रदर्शन को प्रशंसकों और विशेषज्ञों से काफी प्रशंसा मिली, लेकिन भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि बांग्लादेश उनकी फॉर्म का आकलन करने के लिए सही प्रतिद्वंद्वी नहीं है।
उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश की टीम को लेकर किसी के सही फॉर्म को जज करना मुझे लगता है कि सही नहीं है। जिस तरह से वे खेल रहे हैं, वह सबसे ऊंचा स्तर नहीं है।'
उन्होंने कहा, 'हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया, वह इस तरह की चीजें करने में सक्षम हैं। लेकिन मेरी राय में इस टीम के खिलाफ प्रदर्शन को एक मानदंड के रूप में इस्तेमाल करना सही नहीं है।
आरपी ने कहा, 'शायद एक बेहतर टीम के खिलाफ या बेहतर मैच में उनकी फॉर्म का सही आकलन हो पाएगा।'
'दिमाग का इस्तेमाल...', अपने शिष्य अभिषेक शर्मा से नाराज हुए युवराज सिंह