अमर उजाला
Mon, 20 February 2023
भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने मंगलवार (14 फरवरी) को नताशा स्टैनकोविच से क्रिश्चियन रीती-रिवाज के मुताबिक शादी की थी
अब गुरुवार को उदयपुर में ही हार्दिक और नताशा ने हिंदू रीती-रिवाज के अनुसार शादी कर ली है
हार्दिक ने इसकी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है
दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्य है, हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है
हार्दिक और नताशा की डेटिंग की खबरें 2020 में सामने आई थीं
जनवरी 2020 में हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा के साथ तस्वीरें शेयर की थीं
हार्दिक ने बताया कि वह सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा के साथ सगाई कर चुके हैं। पूरी दुनिया के सामने उन्होंने इस रिश्ते पर मुहर लगाई
इसके बाद 2020 में ही दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। नताशा 2020 में कोर्ट मैरिज से पहले ही गर्भवती थीं
शादी के बाद नताशा ने अगस्त्य को जन्म दिया था
हार्दिक फिलहाल टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं
WPL: ग्लैमर का तड़का लगाएगी यह ऑलराउंडर