टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बने हार्दिक पांड्या, अर्शदीप शीर्ष पर

अमर उजाला

Wed, 22 January 2025

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया

Image Credit : @hardikpandya7

ईडेन गार्डेंस पर खेले गए इस मैच में भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में हार्दिक ने गेंदबाजी में प्रभावित किया और वह दो विकेट लेने में सफल रहे

Image Credit : @hardikpandya7

हार्दिक इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। हार्दिक के टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब 91 विकेट हो गए हैं

Image Credit : twitter

हार्दिक ने इस मामले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा जिन्होंने भारत के लिए इस प्रारूप में 90 विकेट लिए हैं 

Image Credit : twitter

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में दो विकेट लिए जिससे उनके इस प्रारूप में 97 विकेट हो गए हैं

Image Credit : BCCI

अर्शदीप ने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा जिन्होंने अबतक भारत के लिए 96 विकेट लिए हैं

Image Credit : BCCI

500 की भीड़ में 300 को खोजने वाला कहलाएगा जीनियस, आपके पास है सिर्फ 20 सेकेंड

अमर उजाला
Read Now