अमर उजाला
Sat, 4 March 2023
हार्दिक पांड्या की जिंदगी में 4 मार्च का दिन बेहद खास है
हार्दिक इस दिन दो खास लोगों का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं
चार मार्च को हार्दिक की पत्नी नताशा स्टैनकोविच और भाभी पंखुड़ी शर्मा का जन्मदिन है
पंखुड़ी शर्मा हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या की पत्नी हैं
स्टैनकोविच का जन्म 4 मार्च, 1992 को हुआ था, हाल ही में दोनों ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की
14 फरवरी को नताशा-हार्दिक ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों और 16 फरवरी को हिंदू रीति रिवाजों से शादी की
This browser does not support the video element.
नताशा के बर्थडे के मौके पर हार्दिक ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और सुंदर सा कैप्शन भी लिखा
हार्दिक ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माय बेबी ❤, हर गुजरते दिन के साथ तुम्हें और भी ज्यादा प्यार करने लगा हूं
इस वीडियो में हार्दिक ने नताशा के साथ शादी और तमाम खूबसूरत यादों को साझा किया है
हार्दिक अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे, पहले वनडे में वह कप्तानी भी करेंगे
हार्दिक ने भाभी पंखुड़ी को ऐसे किया बर्थडे विश