अमर उजाला
Fri, 15 December 2023
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है
मुंबई ने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है
हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे
रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे, उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया
हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं
हार्दिक ने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया
2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी
रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 158 मैच खेले, इस दौरान 87 जीते और 67 हारे, चार मैच टाई रहे
सिर्फ तेज दिमाग वाले लोगों को ही तस्वीर में मिलेगी एक मकड़ी