हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए चुनी भारतीय टीम, देखें

अमर उजाला

Sat, 19 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

अगले तीन-चार दिनों में एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो सकता है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम चुने जाने से पहले क्रिकेट पंडित और एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। रवि शास्त्री, संदीप पाटिल और एमएसके प्रसाद समेत कई दिग्गजों ने टीम चुनी है

Image Credit : सोशल मीडिया

अब इस फहरिस्त में हरभजन सिंह भी शामिल हो गए हैं, उन्होंने भी एशिया कप के लिए टीम चुनी है, अपने यू-ट्यूब चैनल पर भज्जी ने टीम की घोषणा की

Image Credit : सोशल मीडिया

हरभजन ने स्वीकार किया कि वेस्टइंडीज दौरे के नतीजों से वह हैरान थे, उन्होंने कहा- मुझे लगा था कि भारत सीरीज आसानी से जीत लेगा, लेकिन नतीजे ने चिंतित कर दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

भज्जी ने कहा कि लोग यह तर्क दे सकते हैं कि कोहली और रोहित की अनुपस्थिति ने टीम को कमजोर बना दिया है, लेकिन दोनों दिग्गज हमेशा के लिए टीम में नहीं रहेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

भज्जी ने कहा- मैं हैरान रह गया क्योंकि वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है जो विश्व कप में जगह नहीं बना पाई, उसने हमें हरा दिया। यह वाकई वेस्टइंडीज के लिए बड़ी उपलब्धि है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस महान ऑफ स्पिनर ने 2023 एशिया कप के लिए भारतीय टीम भी चुनी, जहां उन्होंने दो बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

भज्जी ने खराब बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव का भी समर्थन किया और तिलक वर्मा को भी अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

हरभजन की टीम में जडेजा, कुलदीप और चहल के रूप में तीन स्पिनर, हार्दिक पंड्या के रूप में पेस बॉलिंग ऑलराउंडर और चार स्पेशलिस्ट पेस बॉलर शामिल हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

भज्जी ने अपनी टीम में केएल राहुल को भी शामिल किया, जो आईपीएल 2023 के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद से एक्शन से बाहर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, भज्जी ने संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर कर दिया, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को हरभजन ने 16वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप के लिए हरभजन की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा....

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप के लिए हरभजन की टीम: हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, केएल राहुल; अक्षर पटेल (16वां खिलाड़ी)

Image Credit : सोशल मीडिया

12 साल की उम्र से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही यह लड़की

सोशल मीडिया
Read Now