अमर उजाला
Mon, 19 August 2024
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हुए हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश है। आम जनता से लेकर देश की जानी मानी हस्तियां भी इस घटना से दुखी हैं
इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक ओपन लेटर लिखा है
इसमें उन्होंने कोलकाता दुष्कर्म और हत्या पीड़िता को न्याय मिलने में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई है
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र को साझा किया है
उन्होंने इस पत्र को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कोलकाता दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता को न्याय में देरी पर मुझे दुख है। इस घटना ने हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया
भज्जी ने लिखा- मैंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल को ये आग्राह किया है कि इस घटना को लेकर तेजी से और निर्णायक तरीके से काम किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता
उन्होंने लिखा- इस जघन्य अपराध के अपराधियों को कानून की पूरी सजा का सामना करना होगा और सजा उदाहरण बनाने वाली होनी चाहिए। सिर्फ इसी तरह हम अपने सिस्टम में विश्वास बहाल करना शुरू कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो
भज्जी ने लिखा- हम एक ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला सुरक्षित और संरक्षित महसूस करे। हमें खुद से पूछना चाहिए, अगर अभी नहीं तो कब? मुझे लगता है, अब एक्शन का समय आ गया है
अभिषेक नायर-धवल कुलकर्णी के साथ होटल पहुंचे रोहित शर्मा, देखें तस्वीर