'पाकिस्तानियों को सूद समेत गालियां लौटाई थीं', वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कहा ऐसा?

अमर उजाला

Mon, 2 September 2024

Image Credit : Twitter

अमर उजाला संवाद 2024 में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से जुड़े कई दिलचस्प मुद्दों पर चर्चा की

Image Credit : PTI/PCB/Instagram

इस दौरान सहवाग ने यह भी बताया कि मैदान पर कौन सी टीमें सबसे ज्यादा गालियां देती थीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सबसे ज्यादा गाली देते थे

Image Credit : ICC/Twitter/PTI

सहवाग ने कहा- मुझे याद है जब मेरा पहला मैच था एक अप्रैल 1999 को, तो मैं मोहाली में खेल रहा था। कोई आउट हुआ और मैं उतरा, तो वहां से लाइन से मुझे शोएब अख्तर ने गालियां देनी शुरू की

Image Credit : Twitter

सहवाग ने कहा- फिर शाहिद अफरीदी से कहा कि लाला अब तेरी बारी है। फिर अफरीदी ने मुझे बहुत सारी गालियां दीं।

Image Credit : twitter

सहवाग ने कहा- विकेट पर जब मैंने गार्ड लिया तो मैंने उनसे कहा अब खेल लूं? जा अब और कितनी गालियां देगा। पंजाबी की ठेठ गालियां दीं।

Image Credit : PTI/PCB/Instagram

सहवाग ने कहा- तो मैंने दो गेंद खेली और एक रन बनाकर आउट हो गया। फिर मुझे था कि जब मैं इनसे दोबारा खेलूंगा तो इन्हें सूद समेत गालियां लौटाउंगा।

Image Credit : Twitter

सहवाग ने कहा- फिर हम पाकिस्तान गए, वनडे भी जीते, टेस्ट भी जीते। फिर हमने सारी गालियां सूद समेत लौटाईं पाकिस्तान को। 

Image Credit : PTI/PCB/Instagram

पकिस्तान के कौन से क्रिकेटर देगची भरकर खाना खाते थे? सहवाग से जानिए

PTI/PCB/Instagram
Read Now