अमर उजाला
Sun, 11 February 2024
ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में धमाकेदार शतक जड़ा। उन्होंने 55 गेंद में 12 चौके और आठ छक्के की मदद से 120 रन की पारी खेली
इसी के साथ मैक्सवेल ने सूर्यकुमार यादव का एक रिकॉर्ड भी तोड़ा। वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए
इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्या के नाम था। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे
मैक्सवेल का 120 रन का स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में भी सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस ने 2015 में विंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे
मैक्सवेल की इस यादगार पारी के दौरान उनका परिवार भी एडिलेड में दर्शक दीर्घा में मौजूद था
मैक्सवेल की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 207 रन बना सकी
ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच 13 फरवरी को खेला जाएगा
दोस्त की पार्टी में साक्षी ने पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ मचाया धमाल