अमर उजाला
Tue, 23 January 2024
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पिछले सप्ताह एडिलेड में देर रात तक शराब पीने के बाद बेहोश हो गए थे
मैक्सवेल उठाने के बाद भी वह नहीं उठ पाए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ गया था, एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है
पहले रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं था कि मैक्सवेल को किस कारण अस्पताल ले जाना पड़ा
सिडनी मार्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में कहा गया कि वह बेहोश हो गए थे और रास्ते में ही होश में आए
रिपोर्ट में कई सूत्रों के हवाले से कहा गया, ''शो के दौरान मैक्सवेल की भीड़ में कई लोगों के साथ तस्वीरें आईं''
रिपोर्ट के अनुसार, ''उसके बाद वह और उनके दोस्त स्टेज के पीछे जाकर शराब पीने और गाने लगे, फिर दूसरे दोस्त भी कमरे में आए''
इसी दौरान मैक्सवेल बेहोश हो गए और उठाने पर भी नहीं उठे, ऐसे में एंबुलेंस बुलाई गई
मैक्सवेल को याद है कि वह अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही उठ गए थे, उन्हें थोड़ी देर बार ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई
शमी, अश्विन, गिल और बुमराह को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड