गिलेस्पी ने क्यों छोड़ा पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच का पद? यहां जानें

अमर उजाला

Sat, 14 December 2024

Image Credit : PCB

जैसन गिलेस्पी ने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज के लिये राष्ट्रीय टीम के चयन में सलाह नहीं लिये जाने के कारण पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कोच का पद छोड़ दिया है ।

Image Credit : PCB

जानकार सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने गिलेस्पी के लिये काफी परेशानियां खड़ी कर दी थी

Image Credit : PCB

गिलेस्पी को एक महीना पहले ही सफेद गेंद की टीमों के मुख्य कोच के पद की भी पेशकश की गई थी।

Image Credit : PCB

सूत्र ने कहा, 'हालात ऐसे बनाये गए कि आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर गिलेस्पी को टीम से जुड़े अधिकांश फैसलों से अलग रखा गया।'

Image Credit : Social Media/IPL/BCCI

उन्होंने कहा, 'उनके अनुरोध के बावजूद बोर्ड ने हाई परफार्मेंस कोच टिम नीलसन के करार को आगे नहीं बढाया । इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये टेस्ट टीम उनसे मशविरा किये बिना चुन ली गई।'

Image Credit : Social Media/IPL/BCCI

सूत्र ने कहा, 'गिलेस्पी इस बात से खुश नहीं थे कि नीलसन का करार आगे नहीं बढाया गया । बोर्ड ने सीमित ओवरों के प्रारूप के अंतरिम कोच और सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद की सिफारिश पर उनकी जगह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से शाहिद इस्लाम को सहयोगी स्टाफ में चुना।'

Image Credit : Twitter

इससे पहले सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने भी इस्तीफा दे दिया था ।

Image Credit : PCB Twitter

गाबा में पांचों दिन बारिश के आसार, मैच ड्रॉ हुआ तो WTC पर क्या पड़ेगा असर?

BCCI
Read Now