'दोस्ती मैदान के बाहर दिखाओ', गंभीर का कोहली पर तंज?

अमर उजाला

Tue, 5 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच से ऐसे कई दृश्य सामने आए, जहां भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ गले मिलते दिखे और एक दूसरे के प्रदर्शन की सराहना करते भी दिखे

Image Credit : सोशल मीडिया

इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है

Image Credit : IPL

गंभीर ने कहा कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को दोस्ती नहीं निभानी चाहिए, बल्कि उनकी आंखों में दूसरी टीम के खिलाफ आक्रामकता होनी चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर ने कहा- हमारे समय पर ऐसा नहीं होता था कि मैच के दौरान खिलाड़ी विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ गले मिले, उनके कंधे पर हाथ रखे

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर ने कहा- मैच के दौरान आपमें आक्रामकता दिखनी चाहिए, क्योंकि उस समय आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं और अपने देश को जीताने की पूरी कोशिश कर रहे होते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर ने कहा- मैच के बाद कितनी ही दोस्ती रखिए, कितनी ही बातें करिए, लेकिन मैच के दौरान 6-7 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर ने कहा- आप उस समय सिर्फ इंडिया टीम जर्सी नहीं पहन रहे, बल्कि 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व भी कर रहे होते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

गंभीर का यह बयान किस भारतीय खिलाड़ी पर था इसकी तो उन्होंने पुष्टि नहीं की, लेकिन मैच के दौरान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जरूर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते दिखे थे

Image Credit : सोशल मीडिया

ऐसे में गंभीर का यह तंज कोहली और पांड्या को लेकर हो सकता है। भारत और पाकिस्तान अब 10 सितंबर को सुपर-4 में भिड़ेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

...तो इस वजह से गंभीर ने फैंस को देखकर किया था आपत्तिजनक इशारा

सोशल मीडिया
Read Now