अमर उजाला
Sat, 23 September 2023
वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व कप पांच अक्तूबर से शुरू होने वाला है
2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर ने एक बड़ा बयान दिया है
गंभीर ने बताया कि कौन सी टीम भारत के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं
गौतम गंभीर ने कहा कि अगर भारत को विश्व कप जीतना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी
भारतीय टीम जब 2007 में टी20 विश्व कप जीती थी तब उसने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया था
2011 में जब टीम इंडिया वनडे विश्व कप जीती थी तब उसने कंगारू टीम को क्वार्टर फाइनल में हराया था
गंभीर का कहना है कि विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का स्तर हमेशा ऊंचा हो जाता है
गंभीर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम है, रैंकिंग हटा दें, रैंकिंग मायने नहीं रखती है
विश्व कप में बल्ले से आग लगाएंगे बाबर आजम, गंभीर का बड़ा बयान