गंभीर ने बांग्लादेश की तारीफ करते हुए किया पाकिस्तान का जिक्र, जानें वजह

अमर उजाला

Wed, 18 September 2024

Image Credit : BCCI

भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इससे पहले बुधवार को मुख्य कोच गंभीर ने मीडिया से बातचीत की 

Image Credit : BCCI

उन्होंने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, 'वह सभी प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। ड्रेसिंग रूम में बुमराह का होना शानदार है, जो किसी भी समय खेल को बदल सकते हैं।'

Image Credit : BCCI

सिर्फ बुमराह ही नहीं, गंभीर ने गेंदबाजों के प्रति लोगों की धारणा बदलने का श्रेय आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को भी दिया।

Image Credit : BCCI

उन्होंने कहा, 'भारत बल्लेबाजी के प्रति जुनूनी देश है। लेकिन बुमराह, अश्विन और जडेजा इसे बदल रहे हैं। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में स्मार्ट हैं। यह अच्छा है कि ये लोग ट्रेंड बदल रहे हैं।'

Image Credit : BCCI

पाकिस्तान को दोनों टेस्ट में हराकर उलटफेर करने वाली बांग्लादेश टीम को गंभीर ने बधाई दी और कहा कि मेजबान टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहली गेंद से स्विच ऑन करने की जरूरत होगी।

Image Credit : BCB

उन्होंने कहा, 'मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि हम किसी से नहीं डरते, लेकिन हम सभी का सम्मान करते हैं। बांग्लादेश के साथ भी ऐसा ही है। हम विरोधी को नहीं देखते हैं और वह खेल खेलते हैं जिसे हम जानते हैं।'

Image Credit : Twitter

गंभीर ने कहा, 'बांग्लादेश ने पाकिस्तान में जो किया उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। लेकिन यह नयी सीरीज है और उनकी टीम स्तरीय है और हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हां, उनके पास शाकिब, मुशफिकुर और मेहदी के रूप में अनुभव है, लेकिन हम पहली गेंद से एक्टिव रहेंगे।'

Image Credit : BCB

गंभीर ने अब तक टी20 और वनडे में भारत के मुख्य कोच के रूप में औसत परिणाम दिए हैं। यह उनकी देखरेख में भारत की पहली टेस्ट सीरीज होगी। इस प्रारूप को गंभीर काफी पसंद करते हैं।

Image Credit : BCCI

'अगले बरस तू जल्दी आ...', गणपति बप्पा को दी गई भावुक विदाई

PTI
Read Now