अमर उजाला
Sun, 11 February 2024
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भारत के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में गंभीर की महत्वपूर्ण पारियों से टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी
खेल से संन्यास लेने के बाद गंभीर फिलहाल आईपीएल में कोचिंग कर रहे और कमेंट्री भी कर रहे हैं
शनिवार को सोशल मीडिया पर गंभीर ने अपने पालतू कुत्ते के खोने पर दुख व्यक्त किया
अपने पालतू जानवर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए गंभीर ने लिखा कि उन्हें अपने कुत्ते की अनुपस्थिति में अपने घर वापस आने में उतनी खुशी महसूस नहीं होगी
गंभीर ने एक्स (ट्विटर) पर एक पुरानी तस्वीर को कैप्शन दिया- घर वापस आना कभी भी वैसा नहीं होगा! अलविदा, मेरे प्रिय।
गंभीर ने हाल ही में कहा था कि वह यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के पक्ष में नहीं हैं
गंभीर ने कहा कि कि इससे यशस्वी पर उम्मीदों का दबाव बढ़ जाएगा, जो उनके प्राकृतिक खेल पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है
जीनियस हैं तो तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक हड्डी