अमर उजाला
Wed, 18 September 2024
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच खास बातचीत हुई। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।
दोनों ने इस दौरान क्रिकेट में अपनी यात्रा पर चर्चा की और साथ ही कई रोमांचक पलों को भी फैंस से साझा किया
बातचीत के दौरान गंभीर और कोहली ने मैदान पर बिताए कुछ क्षणों को लेकर एक-दूसरे को चिढ़ाया भी
भारत के मुख्य कोच ने विराट को टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान के लिए तारीफ भी की। गंभीर ने विराट को भारत का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान भी बताया
इतना ही नहीं गंभीर ने वनडे में विराट की सर्वश्रेष्ठ पारी भी चुनी। गंभीर ने जो पारी चुनी उसमें विराट ने पाकिस्तान को रुला दिया था
गंभीर ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी थी।
गंभीर ने विराट से कहा, 'एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 300+ का पीछा करते हुए आपका 183 रन किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी है
2012 एशिया कप के इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 329 रन बनाए थे
जवाब में भारत ने 47.5 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। विराट ने 148 गेंद में 22 चौके और दो छक्के की मदद से 183 रन की पारी खेली थी
गंभीर ने बांग्लादेश की तारीफ करते हुए किया पाकिस्तान का जिक्र, जानें वजह