अमर उजाला
Sun, 7 July 2024
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाया
इस खास मौके पर पूरी दुनिया उन्हें बधाई दे रही है, फैंस भी अपने थाला को शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं
वहीं, गौतम गंभीर और इरफान पठान जैसे दिग्गजों ने भी माही को जन्मदिन की बधाई दी
गंभीर ने कहा, "बहुत कप्तान आएंगे और बहुत जाएंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई कप्तान माही के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगा। 3-3 आईसीसी ट्रॉफी आसान नहीं है"
इरफान पठान ने कहा, "वह बहुत स्पेशल बल्लेबाज है"
ब्रॉवो ने कहा, "महेन्द्र सिंह धोनी काफी शांत स्वाभाव के हैं, वह भारतीय क्रिकेट और चेन्नई क्रिकेट के लिए उस कैटेगरी में आते हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर हैं"
नासिर हुसैन ने कहा, "भारत जैसे देशों में क्रिकेटर होना आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह माही ने मैदान पर दबाव को झेला वह काबिल-ए-तारीफ है"
जीनियस हैं तो तस्वीर में 8 सेकेंड के अंदर खोजिए जेब्रा