अमर उजाला
Wed, 20 November 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बुधवार सुबह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ मुंबई में मतदान करने पहुंचे।
इस दौरान तीनों ने पूरी प्रक्रिया अपनाई और मतदान किया। मतदान के बाद सचिन, अंजलि और सारा ने अपनी स्याही लगी अंगुलियां भी दिखाईं।
इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका ने भी मतदान किया
इसके अलावा आकाश चोपड़ा भी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है
वहीं, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है।
सभी 288 विधानसभा सीट पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
तस्वीर में छिपा है M, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं