धोनी से लेकर कोहली तक, क्रिकेटर्स के पसंदीदा स्ट्रीट फूड

अमर उजाला

Mon, 14 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट कोहली

हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली को 'छोले भटूरे' कितने पसंद हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के दौरान छोले-कुलचे भी मंगाए थे
Image Credit : सोशल मीडिया

एमएस धोनी

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को स्ट्रीट फुड में मसालेदार खाना काफी पसंद है। इसमें नान के साथ बटर चिकन, कबाब और चिकन टिक्का पिज्जा शामिल है
Image Credit : सोशल मीडिया

शुभमन गिल

भारत के इस युवा ओपनर को स्ट्रीट फूड में आलू पराठा और बटर चिकन काफी पसंद है। वह इसका कई बार जिक्र कर चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा

मुंबई के होने के कारण रोहित शर्मा को पाव भाजी, वडा पाव और समोसा पाव बेहद पसंद है
Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन तेंदुलकर

सचिन की पसंदीदा स्ट्रीट फूड वडा पाव है। खासतौर पर वह मुंबई के शिवाजी पार्क के वडा पाव जरूर खाते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

ऋषभ पंत

पंत को छोले भटूरे और आलू पराठा काफी पसंद है। इसके अलावा वह डेजर्ट में आइसक्रीम काफी पसंद करते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

युजवेंद्र चहल

चहल चाट समोसे के फैन हैं। इसके अलावा उन्हें गोलगप्पे भी काफी पसंद हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मोहम्मद शमी

शमी भी स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और मौका मिलने पर खाने से बिल्कुल नहीं चूकते। उन्हें नॉन वेजिटेरियन खाना बेहद पसंद है। खासतौर पर बिरयानी उन्हें काफी पसंद है

Image Credit : सोशल मीडिया

चंद्रयान के बाद अब इसरो लॉन्च करेगा 'सूर्ययान'

istock
Read Now