टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने की दौड़ में पांच विकेटकीपर

अमर उजाला

Wed, 3 April 2024

Image Credit : IPL

टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल एक जून से होना है। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में खेला जाएगा

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

टी20 विश्व कप आईपीएल के ठीक बाद खेला जाएगा और ऐसे में हर खिलाड़ी इस लीग को भुनाने की कोशिश में जुटा हुआ है

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ पहले ही कह चुके हैं कि टी20 विश्व कप के लिए टीम आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएगी

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम इंडिया में सबसे ज्यादा होड़ विकेटकीपर बल्लेबाजों को लेकर है। इसको लेकर जंग ऐसी है कि केएल राहुल तक निकोलस पूरन और क्विंटन डिकॉक के रहते विकेटकीपिंग कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ऋषभ पंत की वापसी ने इस जंग को और दिलचस्प बना दिया है। आइए ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल होने की दौड़ में हैं

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

5. ध्रुव जुरेल

जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। वह एक शानदार विकेटकीपर हैं और राजस्थान के लिए उनका कुछ अच्छा प्रदर्शन उन्हें टी20 विश्व कप का टिकट दिला सकता है

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

4. संजू सैमसन

सैमसन को टी20 में कई बार मौका मिला है, लेकिन अब तक वह अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में आईपीएल के जरिये वह टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे
Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

3. ऋषभ पंत

पंत ने आईपीएल के जरिये प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने सीएसके के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया और दावेदारी पेश की
Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

2. केएल राहुल

राहुल लखनऊ के लिए विकटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भारत की टी20 टीम में शामिल होने का एकमात्र जरिया है

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

1. जितेश शर्मा

जितेश को जब भी मौका मिला है, उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर का है। वह टी20 विश्व कप में विकेटकीपिंग के लिए भारत के पसंदीदा विकल्प होंगे

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

इनके अलावा ईशान किशन भी विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, उनका हालिया प्रदर्शन और रवैया बीसीसीआई को खुश करने वाला नहीं रहा है। मुंबई के लिए कुछ तूफानी प्रदर्शन ही उन्हें टीम इंडिया में जगह दिला सकता है

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

पति चहल की टीम को चीयर करने पहुंची धनश्री, साझा किया खास वीडियो, देखें

instagram
Read Now