अमर उजाला
Sun, 26 March 2023
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों घर पर हैं और रिकवर कर रहे हैं
पंत पिछले साल दिसंबर में कार हादसे का शिकार हुए थे, जिसके बाद उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था
फिलहाल पंत रिकवरी पीरियड में हैं और उनसे मिलने के लिए कई सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं
स्टार सिंगर गुरु रंधावा भी पंत से मिलने पहुंचे और तस्वीर शेयर की, रंधावा ने लिखा- आपको और मजबूती से वापसी करता देखकर बहुत खुश हूं
वहीं, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और श्रीसंत भी पंत से मिलने उनके घर पहुंचे थे और एक शानदार मैसेज लिखा था
इससे पहले भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी पंत से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भी पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की थी
हादसे की वजह से पंत इस साल आईपीएल भी मिस करेंगे। उनकी जगह डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान बनाया गया है
This browser does not support the video element.
पिछले साल के अंत में 30 दिसंबर को पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी
डीए में बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितना फायदा? जानें