आईपीएल 2024 में वापसी करने को तैयार ये 9 स्टार खिलाड़ी

अमर उजाला

Tue, 12 March 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

जसप्रीत बुमराह

आईपीएल 2023 में चोट की वजह से गायब रहने के बाद अब बुमराह इस लीग में वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी गैरमौजूदगी में एमआई का प्रदर्शन पिछले साल कुछ खास नहीं रहा था

Image Credit : IPL/BCCI

ऋषभ पंत

पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह से फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। वह आईपीएल 2024 में दिल्ली की कप्तानी करते दिखेंगे

Image Credit : IPL/BCCI

श्रेयस अय्यर

श्रेयस भी चोट की वजह से आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। नीतीश राणा ने पिछले सीजन कप्तानी संभाली थी। इस साल श्रेयस कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालते दिखेंगे
Image Credit : PTI

रजत पाटीदार

रजत आईपीएल 2023 में एकीलीज हील की चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इस सीजन वह वापसी के लिए तैयार हैं

Image Credit : IPL/BCCI

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध भी बैक स्ट्रैस फ्रैक्चर की वजह से पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे। अब वह उबर चुके हैं और आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में वापसी के लिए तैयार हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

मुकेश चौधरी

चेन्नई के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में अपनी स्विंग करती गेंदों में कहर बरपाया था। पिछले सीजन वह चोटिल हो गए थे। इस सीजन उनकी और दीपक चाहर की जोड़ी कमाल कर सकती है
Image Credit : IPL/BCCI

केन विलियम्सन

विलियम्सन 2023 में गुजरात टाइटंस के पहले मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। इस साल वह टीम के लिए कीमती रन बनाने के लिए तैयार हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

मिचेल स्टार्क

आईपीएल 2024 का यह सबसे महंगा खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते दिखेंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। 20215 के बाद पहली बार स्टार्क आईपीएल खेलेंगे

Image Credit : IPL

पैट कमिंस

कमिंस पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तवज्जो देने के चक्कर में आईपीएल नहीं खेले थे। हालांकि, इस साल वह सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते दिखेंगे। उन्हें SRH  ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या आप तस्वीर में 10 सेकेंड के अंदर बैडमिंटन खोज सकते हैं

Istock
Read Now