10 महान क्रिकेटर्स जो कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके

अमर उजाला

Sat, 1 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

ब्रायन उन खिलाड़ियों में से हैं जो कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके। उनकी कप्तानी में विंडीज ने 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी जरूर जीती थी
 

Image Credit : सोशल मीडिया

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

दुनिया के सबसे स्टायलिश बल्लेबाजों में से एक रहे डिविलियर्स कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके। क्रिकेट के सबसे कम्प्लीट बैटर माने जाने वाले डिविलियर्स ने 2015 में आखिरी विश्व कप खेला था
Image Credit : सोशल मीडिया

ग्राहम गूच (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के इस महान बल्लेबाज को भी कभी वर्ल्ड कप जीतने का मौका नहीं मिला। 1992 में इंग्लैंड की तरह से गूच ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेला था और उन्हें हार मिली थी, वह 3 विश्व कप फाइनल खेले, लेकिन कभी जीत नहीं पाए
Image Credit : सोशल मीडिया

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे गेल ने टी20 विश्व कप तो जीता, लेकिन कभी वनडे विश्व कप नहीं जीत सके
Image Credit : सोशल मीडिया

सौरव गांगुली (भारत)

गांगुली टीम इंडिया ऊंचाइयों पर ले गए, लेकिन कभी विश्व कप नहीं जीत सके। वह 1999, 2003 और 2007 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके
Image Credit : सोशल मीडिया

जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर में से एक रहे जैक कैलिस कभी वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सके

Image Credit : सोशल मीडिया

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

दुनिया के बेस्ट विकटकीपर बल्लेबाजों में से एक रहे संगकारा ने साल 2003, 2007, 2011 और 2015 में विश्व कप खेला, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत सके
Image Credit : सोशल मीडिया

सर इयान बॉथम (इंग्लैंड)

सर्वकालिक महान ऑलराउंडर्स में से एक सर इयान बॉथम भी कभी वनडे विश्व कप नहीं जीत सके
Image Credit : सोशल मीडिया

वकार यूनुस (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस 1992 वर्ल्ड कप चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इसके बाद वह कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके। 1996 और 2003 विश्व कप में वह पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे
Image Credit : सोशल मीडिया

लांस क्लूजनर (दक्षिण अफ्रीका)

दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक रहे लांस क्लूजनर भी कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके। वह 1999 और 2003 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रहे थे

Image Credit : सोशल मीडिया

4 टीमें जो आज तक वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं जीत सकीं

सोशल मीडिया
Read Now