महज कुछ मैचों का रहा इन क्रिकेटर्स का अंतरराष्ट्रीय करियर, इनमें 4 भारतीय

अमर उजाला

Fri, 14 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करे और विश्व चैंपियन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, इनमें कुछ खिलाड़ी सफल होते हैं और कुछ खिलाड़ी टैलेंट होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाते

Image Credit : सोशल मीडिया

कुछ खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो पाते हैं, लेकिन मिले मौके को भुना नहीं पाते और उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है, वैसे खिलाड़ी बामुश्किल ही कभी वापसी कर पाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

आज हम उन क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय करियर महज कुछ मैचों का रहा, उन्हें मौका तो मिला, लेकिन उस मौके को भुना नहीं सके

Image Credit : सोशल मीडिया

1. सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (भारत)

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले बद्रीनाथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ 2 टेस्ट, 7 वनडे और 1 टी20 खेल सके

Image Credit : सोशल मीडिया

2. दीप दासगुप्ता (भारत)

भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अक्तूबर 2001 में डेब्यू किया और अप्रैल 2002 में करियर समाप्त हो गया। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 8 टेस्ट, 4 वनडे मैच खेले
Image Credit : सोशल मीडिया

3. नमन ओझा (भारत)

टैलेंटेड विकेटकीपर नमन ओझा को भारत के लिए सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला
Image Credit : सोशल मीडिया

4. आकाश चोपड़ा (भारत)

कमेंटेटर बन चुके आकाश चोपड़ा ने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए, लेकिन देश के लिए सिर्फ 10 टेस्ट ही खेल सके

Image Credit : सोशल मीडिया

5. ग्राहम मानू (ऑस्ट्रेलिया)

घरेलू क्रिकेट में इस क्रिकेटर ने खूब रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 टेस्ट और 4 वनडे ही खेल पाए
Image Credit : सोशल मीडिया

6. ग्राहम ओनियंस (इंग्लैंड)

फर्स्ट क्लास मैचों में 723 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ 9 टेस्ट और 4 वनडे खेले, उनका प्रदर्शन खराब नहीं था क्योंकि उन्होंने टेस्ट में 32 और वनडे में 4 विकेट झटके
Image Credit : सोशल मीडिया

7. ग्रीम एल्डरिज (न्यूजीलैंड)

इस कीवी गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन देश के लिए सिर्फ 3 वनडे खेल पाए, उनका इकॉनमी रेट काफी ज्यादा था और सिर्फ 2 विकेट ले पाए थे
Image Credit : सोशल मीडिया

8. अब्दुर रऊफ (पाकिस्तान)

पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज अपने देश के लिए 3 टेस्ट, 4 वनडे और 1 टी20 मैच खेल पाया। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने 14 विकेट झटके
Image Credit : सोशल मीडिया

9. एंड्रयू पुटिक (दक्षिण अफ्रीका)

पुटिक ने 1999 में ग्रीम स्मिथ के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने का मौका मिला और डेब्यू वनडे पारी में शून्य पर आउट हुए। घरेलू क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को फिर कभी मौका नहीं मिला

Image Credit : सोशल मीडिया

10. इशारा अमेरासिंघे (श्रीलंका)

श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज ने 1 टेस्ट में एक विकेट लिया, वहीं 8 वनडे में वह 9 विकेट ले सके

Image Credit : सोशल मीडिया

रिकी पोंटिंग की नजरों में ये 4 क्रिकेटर्स बन सकते हैं भारत के फ्यूचर स्टार्स

सोशल मीडिया
Read Now