जय शाह से पहले चार भारतीय दिग्गज संभाल चुके ICC की कमान, जानें नाम

अमर उजाला

Wed, 28 August 2024

Image Credit : instagram

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं

Image Credit : instagram

अक्टूबर 2019 से बीसीसीआई का कामकाज संभाल रहे जय शाह एक दिसंबर 2024 से आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे
 

Image Credit : instagram

मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस पद के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी

Image Credit : instagram

जय शाह इसके साथ ही आईसीसी अध्यक्ष बनने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले चार भारतीय दिग्गज इस पद को संभाल चुके हैं

Image Credit : instagram

इस लिस्ट में पहला नाम जगमोहन डालमिया का है जिन्होंने साल 1997 से 2000 तक आईसीसी के प्रेसीडेंट रहे

Image Credit : BCCI

इस लिस्ट में दूसरा नाम शरद पवार का है। उन्होंने 2010 में आईसीसी का अध्यक्ष पद संभाला था। वह 2012 तक इस पद पर काबिज रहे

Image Credit : एएनआई (फाइल)

पवार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सह-मालिक एन श्रीनिवासन भी आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2014-2015 तक यह पद संभाला था

Image Credit : @AmitShah

शशांक मनोहर आईसीसी के अध्यक्ष बनने वाले चौथे भारतीय हैं। उन्होंने 2015-2020 तक यह पद संभाला था

Image Credit : twitter

लंदन की सड़कों पर शॉपिंग बैग हाथ में लिए अनुष्का के साथ घूमते नजर आए कोहली, देखें

AnushkaSharma1588
Read Now