अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारत के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर तारीफ की है
उन्होंने उम्मीद जताई है कि मयंक पर्थ में 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।
तेज गेंदबाज मयंक यादव और आलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने रविवार को ग्वालियर में पहले टी20 में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया था
अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।
मयंक ने आईपीएल 2024 में चार मैचों में सात विकेट लिए थे, लेकिन वह चोटिल हो गए थे। मयंक ने लगातार 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार गेंद फेंकी थी।
22 वर्षीय मयंक को आखिरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला। चार ओवर में उन्होंने 5.20 के इकोनॉमी रेट से 21 रन देकर एक विकेट लिया।
मयंक ने 24 गेंद में से 17 में लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को बनाए रखा। विजडन के अनुसार उनकी औसत गति 138.7 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जो कुछ धीमी गेंदों के कारण थी।
अपने यूट्यूब चैनल पर बासित ने कहा, 'मयंक यादव के लिए यह ड्रीम डेब्यू था। उन्होंने एक मेडन के साथ शुरुआत की और यहां तक कि 149.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी गेंद की।
बासित ने कहा, 'वह चोट से उबरकर आए हैं जिसके कारण उनकी गति 157 या 158 नहीं रही है। जरा सोचिए अगर हार्दिक पांड्या की जगह उन्हें नई गेंद दी गई होती।
बासित ने कहा- मयंक ने डर पैदा किया। अगर आप लोगों ने मैच देखा तो बल्लेबाजों ने उन्हें फ्रंट फुट पर नहीं खेला। मुझे उम्मीद है कि वह फिट रहेंगे और ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।
दुनिया की 6 खतरनाक खुफिया एजेंसियां, एक ने तो कबूतर से कराई थी जासूसी