अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
स्थिति के अनुसार ढलो या बाहर जाओ...पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को अल्टीमेटम दिया है
बाबर और रिजवान टी20 विश्व कप 2024 और उससे पहले वनडे विश्व कप 2023 में खराब फॉर्म में रहे थे। दोनों टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम पहले दौर से बाहर हो गई थी
परिणामस्वरूप टीम को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतर करने को लेकर अपना सुझाव दिया है
लतीफ ने सुझाव दिया कि बाबर ने पीसीबी से कप्तानी की पेशकश को स्वीकार करके एक बड़ी गलती की, खासकर जब उन्होंने खुद पिछले साल पद से इस्तीफा दे दिया था
उन्होंने कहा पाकिस्तान को इतने सालों बाद एक महान बल्लेबाज (बाबर) मिला है जो दुनिया पर हावी है। उन्हें इस राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए
लतीफ ने बाबर और रिजवान से भी आग्रह किया कि वे अपने बल्लेबाजी दृष्टिकोण को बदलें या फिर अच्छे के लिए टीम छोड़ दें
उन्होंने भारत के अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा का उदाहरण दिया। दोनों ने पिछले हफ्ते विश्व कप जीतने के बाद प्रारूप से संन्यास की घोषणा की
उन्होंने कहा, 'मैं बाबर और रिजवान को टी20 में अपना बल्लेबाजी दृष्टिकोण बदलने के लिए पांच मैच दूंगा और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके लिए टीम में कोई जगह नहीं होनी चाहिए'
वानखेड़े में चलते-चलते अचानक थिरकने लगे रोहित-विराट, देखें मजेदार वीडियो