ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले अभ्यास मैच रद्द करने पर गावस्कर ने भारत की आलोचना की

अमर उजाला

Mon, 11 November 2024

Image Credit : PTI

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारत टीम को इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। सीरीज से पहले भारत ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले थे

Image Credit : twitter

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम ने अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया जिससे पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर काफी नाराज हुए हैं

Image Credit : PTI

गावस्कर का कहना है कि भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेलने चाहिए

Image Credit : PTI

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल और अन्य स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करने के बाद भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास की जरूरत है

Image Credit : इंस्टाग्राम @gavaskarsunilofficial

गावस्कर का मानना है कि नेट अभ्यास सत्र अभ्यास मैच का विकल्प नहीं हो सकता है। मालूम हो कि भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था

Image Credit : PTI

तस्वीर में छिपा है खरगोश, जीनियस हैं तो 8 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now