अमर उजाला
Tue, 11 June 2024
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फ्रांस में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं
धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा की पेरिस स्थित एफिल टावर के सामने एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
यह तस्वीरें जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं जिसमें धोनी पत्नी और बेटी के साथ एफिल टावर के सामने नजर आ रहे हैं
धोनी आईपीएल 2024 में खेलते नजर आए थे और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी
धोनी ने आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह ऋतुराज गायवाकड़ ने कमान संभाली थी
इस बारे में चर्चा तेज थी कि धोनी आईपीएल 2024 के बाद इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे, लेकिन अभी धोनी ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है
जय शाह ने एनएफएल कमिश्नर गुडेल से की मुलाकात, भारतीय टीम की जर्सी भेंट की