अमर उजाला
Tue, 4 February 2025
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे
सैमसन हाल ही में संपन्न हुई इस सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और एक ही तरह की गेंद पर अपना विकेट गंवाते रहे
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की खराब फॉर्म पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर उन्हें मौजूदा मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उनके दिमाग पर नकारात्मक पक्ष हावी हो जाएगा और वह उनके साथ चालें चलना शुरू कर देगा
अपनी दाहिनी तर्जनी में फ्रैक्चर के कारण एक महीने के लिए बाहर होने वाले 30 वर्षीय सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न हुई पांच मैच की सीरीज में केवल 51 रन ही बना सके। इस दौरान वह इंग्लैंड की तेज गति और शॉर्ट पिच गेंदों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए
अश्विन ने कहा, अगर एक बल्लेबाज के तौर पर संजू इसी तरह आउट होते रहे तो उनका दिमाग ही उनके साथ चालें चलना शुरू कर देगा
अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार संघर्ष करने वाले सैमसन को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जिससे कि उनके अवचेतन मन में किसी तरह का संदेह अपनी पैठ नहीं बना सके
'उनकी पारी क्लीन हिटिंग का बेहतरीन उदाहरण', जोस बटलर ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ