अमर उजाला
Sat, 9 November 2024
संजू सैमसन लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए
उन्होंने पहले मुकाबले में 50 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 10 छक्के लगाए
इससे पहले संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में 47 गेंदों पर 111 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच को 61 रनों से अपने नाम किया
इस मुकाबले के बाद पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री, मोहम्मद कैफ, वसीम जाफर समेत कई दिग्गजों ने सैमसन की तारीफ की है
सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स तो यहां तक कह दिया कि 2026 के लिए भारत को टी20 ओपनर मिल गया है
This browser does not support the video element.
वसीम जाफर ने एक बेहद मजेदार फनी मीम वीडियो शेयर किया
वहीं, कैफ ने अपने पोस्ट में लिखा- संजू सैमसन को टी20 ओपनर के तौर पर पहचान मिल गई और उनको करोड़ों फैन्स भी मिले हैं
इरफान पठान ने लिखा- संजू सैमसन की शैली ऐसी है कि आप उन्हें हर बार बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं
वहीं कई फैन्स ने भी संजू सैमसन की इस पारी की तारीफ की। एक फैन ने लिखा- संजू में हमेशा से ही शतक बनाने और भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की प्रतिभा थी. उसे बस सपोर्ट और विश्वास की जरूरत थी
एक फैन तो एनिमल फिल्म से तुलना कर एक फनी मीम भी शेयर किया
हम विश्व चैंपियन हैं और हमें उसी तरह खेलने की जरूरत है: सैमसन