अमर उजाला
Thu, 30 May 2024
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद को लेकर आवेदन निकाला था जिसकी समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है
मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर और आशीष नेहरा मुख्य कोच की दौड़ में बने हुए हैं
इस बीच, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने एक क्रिप्टिक पोस्ट से खलबल मचा दी है
गांगुली ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, किसी के जीवन में कोच का महत्व उनका मार्गदर्शन और निरंतर ट्रेनिंग किसी भी व्यक्ति के भविष्य को मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह आकार देता है, इसलिए कोच और संस्थान का चयन सोच समझकर करें
इस पोस्ट को लेकर खलबली मच गई है और इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि गांगुली ने कोच पद को लेकर बीसीसीआई को नसीहत दी है
T20 WC: भारत-इंग्लैंड नहीं, लियोन की नजर में इन दो टीमों के बीच होगा फाइनल