अमर उजाला
Mon, 3 June 2024
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है
अमेरिका में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इसका जश्न विदेशी मीडिया में भी मनाया जा रहा है
सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के हाथ में क्रिकेट बैट दिख रहा है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, "क्रिकेट आ गया है"
न्यूयॉर्क में पहला मुकाबला तीन जून को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह पहला मैच है जिसकी मेजबानी टी20 विश्व कप में अमेरिका करेगा
अमेरिका टी-20 विश्व कप के 55 मैचों में से 16 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें डलास और फ्लोरिडा चार-चार मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि न्यूयॉर्क आठ मैचों की मेजबानी करेगा
भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी
वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का महामुकाबला नौ जून को खेला जाएगा
भारतीय टीम मैच खेल रही थी, विराट उठा रहे थे खाने का लुत्फ, सामने आई तस्वीर